नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के बाद अब मेयर, चेयरमैन और पालिका अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्षदों की बाड़ेबंदी के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि भाजपा निर्दलीय और दूसरे दलों के पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए करोड़ों रुपये की रिश्वत बांट रही है। गहलोत ने मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात एक आईएएस अधिकारी पर भी कलेक्टरों और एसडीएम को भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।गहलोत बोले- राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट हो रही है। गहलोत के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय से एक ...