गाजियाबाद, सितम्बर 3 -- गाजियाबाद जिले की इंदिरापुरम पुलिस और स्वॉट टीम ने खुद को आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अधिकारी बताकर करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले और अवैध वसूली करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना अनिल प्रताप है, जो 2022 में आईबी से संयुक्त उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.92 लाख रुपये, तीन मोबाइल और एक डायरी बरामद की है। आरोपियों पर एक फर्म के मालिक से 15 करोड़ की रंगदारी मांगने और 55 लाख रुपये वसूलने का आरोप है। डीसीपी नगर धवल जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाईनेस सोसाइटी में रहने वाले 64 साल के अनिल प्रताप सिंह, दिल्ली के वसंतकुंज में रहने वाले 36 साल के अंकित द्विवेदी और दिल्ली के ही जेपी ब्लॉक पीतमपुरा में रहने वाले 34 साल के सिद्धार्थ ज...