नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- आगरा, वरिष्ठ संवाददाता। पांच करोड़ 60 लाख से अधिक के बकाएदार अंसल प्रोपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर वसूली को प्रशासन ने शिकंजा कसा है। तहसील सदर प्रशासन ने सोमवार को बिल्डर की करीब 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। अचल संपत्ति ताज सुंशांत सिटी/अंसल एपीआई मौजा सदरवन में करीब साढ़े चार सौ एकड़ जमीन एवं 17 डबल स्टोरी फ्लैट कुर्क की कार्रवाई की है। इसकेसाथ ही प्रशासन ने उक्त संपत्ति के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी है। एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने बताया कि मै. अंसल प्रोपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि. संजय भवन कस्तूरबा गांधी मार्ग नई दिल्ली के विरुद्ध्र 17 रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) से पांच करोड़ 60 लाख 96 हजार 423 रुपये व ब्याज की वसूली के लिए आरसी आई थी। उन्होंने बिल्डर की अचल संपत्ति ताज सुशांत सिटी/अ...