प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- डेढ़ करोड़ से अधिक के धोखाधड़ी मामले में करेली पुलिस ने दूसरे आरोपी अरुण कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया। मामले का मुख्य आरोपी गुलाम हैदर उर्फ पप्पू पहले ही जेल जा चुका है। माफिया अतीक अहमद के गुर्गे हिस्ट्रीशीटर अख्तर कटरा, सुंदरी, छोटे लाल सहित मामले के छह आरोपी अब भी फरार हैं। बक्शी बाजार करेली निवासी मोहम्मद शुएब अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2010 से वह जमीन का व्यवसाय कर रहा है। इसी दौरान उसकी मुलाकात गुलाम हैदर से हुई, जिसने करेंहदा उपरहार की 28 बीघा जमीन दिखाकर प्रति बीघा पांच लाख 70 हजार रुपये की दर से सौदा तय किया। गुलाम हैदर ने अपने सहयोगियों अरुण कुमार दुबे, अनिल कुमार तिवारी, सुंदरी और छोटेलाल को साथ लाकर किसानों और दस्तावेजों की पुष्टि कराई। भरोसा कर उसने एक करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपये चेक और न...