गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राजनगर एक्सटेंशन स्थित दो बिल्डर परियोजनाओं में फ्लैट और दुकानों की बुकिंग के नाम पर 30 करोड़ रुपये से अधिक की कथित ठगी के मामले में गठित एसआईटी ने फरार मुख्य आरोपी, दोनों बिल्डरों और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है, जबकि आरोपियों के करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि एएसआर रियलटेक और मैसर्स राइट अर्थ इंफ्रा एलएलपी नामक बिल्डर परियोजनाओं के खिलाफ नंदग्राम थाने में फ्लैट और दुकानों की बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि करीब 40 से अधिक निवेशकों से 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ...