बुलंदशहर, दिसम्बर 30 -- नगर क्षेत्र के एक व्यापारी से सहारनपुर के गैंगस्टर और उसके साथियों ने फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। पीड़ित व्यापारी को घटिया व टूटा-फूटा सामान भेज दिया गया। व्यापारी के रुपये वापस मांगने पर उसे धमकी दी गई। आरोप है कि गैंगस्टर पहले भी कई लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुका है। नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासी पीड़ित प्रमोद कुमार ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई है में बताया है कि मार्च 2021 में कोशल राय नामक व्यक्ति उनके पास आया और खुद को एक प्रतिष्ठित कंपनी का सेल्समैन बताया। उसने दावा किया कि वह फ्रंटलाइन ग्रुप की कंपनी की फ्रेंचाइजी दिला देगा, जिससे अच्छा मुनाफा होगा। आरोपी ने कंपनी के एमडी संजय सिन्हा, योगराज शर्मा, विजय शर्मा, पुष्पेश सिन्...