प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। तीन महीने में पैसे दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी परिषदीय शिक्षक सतीश चंद्र यादव को बीएसए अनिल कुमार ने निलंबित कर दिया है। बीईओ होलागढ़ ने एक सितंबर को बीएसए को सूचित किया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरबनारा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय कुमार मिश्र ने शिकायत की है कि विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक सतीश चन्द्र यादव नौ मार्च से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित है। उनके संबंध में कुछ बाहरी लोग विद्यालय में आकर पूछताछ करते हैं और बताते हैं कि उन्होंने तीन माह में पैसे दोगुने करने का लालच देकर करोड़ों रुपये डकार लिया है।यही यह भी पढ़ें- Prayagraj News: करोड़ों की ठगी का आरोपी शिक्षक निलंबित नहीं ठगी का शिकार लोग आए दिन विद्यालय में हंगामा करते हैं जिसके कारण पठन-प...