आगरा, अगस्त 16 -- रियल एस्टेट में निवेश करके रकम दोगुनी का झांसा देने वाले गैंग के दो और सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। करीब 12 करोड़ की ठगी के पीड़ित कमला नगर पुलिस के सामने आ चुके हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि 15 करोड़ से अधिक की ठगी राजस्थान वालों से भी की गई है। इतनी बड़ी रकम आखिर कहां गई। पुलिस को इस सवाल का जवाब नहीं मिला है। गैंग का सरगना पहले से जेल में बंद है। आरोपियों में तीन अभियुक्तों की पत्नियां भी शामिल हैं। इंस्पेक्टर कमला नगर पवन सैनी ने बताया कि कमला नगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। पीड़ितों को एबीएनएल वर्ल्ड कंपनी में निवेश के नाम पर जाल में फंसाया गया था। लोगों को बताया गया था कि उनकी कंपनी रियल एस्टेट में निवेश करती है। निवेशकों को अच्छा मुनाफा होता है। उनके यहां निवेश की कई योजनाएं हैं। दो साल में रकम दोगुनी...