रामपुर, अप्रैल 8 -- सैदनगर। पुलिस ने मंगलवार को करोड़ों की जीएसटी चोरी के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों नें 8 करोड़ के भुगतान में जीएसटी की हेरा फेरी की थी। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अजीमनगर थाने में 6 माह पहले जीएसटी चोरी का मामला दर्ज हुआ था। प्रधान सहायक कार्यालय उपयुक्त मुरादाबाद आदित्य प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था सरकार के 8 करोड़ से अधिक के भुगतान में जीएसटी चोरी की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रईसुद्दीन, बुरहानुद्दीन निवासी काशीपुर तहसील सदर रामपुर को आरोपी बनाया था। नामजद आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी। इसके अलावा कुछ फर्म भी संदिग्ध पाई गई थी। जांच के बाद कुछ अन्य नाम भी प्रकाश में आए थे। प्रकाश में आए नाम को भी पुलिस ने मुकदमे में शामिल किया और आरोपियों की तलाश शुरू की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.