उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र में स्थित करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने के लिए दबंगों ने खुलेआम कानून को चुनौती दे दी। दर्जनों लोगों के साथ पहुंचे दबंगों ने न सिर्फ अवैध निर्माण की कोशिश की, बल्कि जमीन की मालकिन महिला को पुलिस के सामने ही धमकाया और गालियां दीं।आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।सदर कोतवाली क्षेत्र के मोतीनगर की रहने वाली नुपुर अग्निहोत्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पिता स्वर्गीय प्रमोद अग्निहोत्री ने नगर पालिका क्षेत्र में स्थित जमीन को बैनामे के जरिए खरीदा था। पिता की मृत्यु के बाद यह जमीन नुपुर, उनकी मां और बहनों के नाम वरासत में खतौनी में दर्ज है। नुपुर का आरोप है कि 25 मार्च की सुबह करीब 10 बजे शीबू सभासद, मयंक और समीर सहित लगभग 50-60 लोगों की भीड़ जमीन पर पहुंची। पीड़िता के मुता...