बगहा, अप्रैल 19 -- सत्येन्द्र कुमार शर्मा बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लौरिया के यदु राय बरवा गांव व मझौलिया के दुधा मठिया गांव में आधा दर्जन घरों में चोरी की घटना में चोरों ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा के आभूषण चुरा लिए है। बेतिया के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन दिनों चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। चोर संपन्न घराने को निशाना बना रहे हैं, जहां से उन्हें लाखों रुपये मूल्य के आभूषण मिल रहे है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीण इलाकों के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। इस सप्ताह चोरों ने मझौलिया, योगापट्टी और लौरिया थाना क्षेत्रों के गांवों में कई घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। यह भी पढ़ें- खजुरा में किसान के घर से एक लाख की चोरी चोर रात के अंधेरे में सुनसान और बंद घरों को चिन्हि...