बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली अस्थावां में पूर्व मुखिया के घर हुई थी भीषण चोरी अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में तीन दिन पहले चोरों ने पूर्व मुखिया के घर से करीब चार करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिये थे। इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। इससे पीड़ितों के साथ ग्रामीणों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो गांव के कई घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अब तक इन कैमरों के फुटेज जब्त नहीं किये गये हैं। चोरी के खुलासे में ये फुटेज काफी मदद कर सकते हैं। ज्यादा दिन हुए तो फुटेज डिलीट हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो स्थानीय लोग पुलिस को सीसीटीवी फुटेज देने से हिचकिचा रहे हैं। इसके पीछे डर है या कि कोई और कारण, यह पता नहीं चला है। कुछ लोग इस बात की भी ...