नई दिल्ली, मार्च 12 -- PM Kisan 22nd Installment Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 13 मार्च 2026 को किसानों के लिए बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त इसी दिन जारी की जाएगी। पीएम मोदी असम के गुवाहाटी दौरे के दौरान देशभर के किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये ट्रांसफर करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी इस योजना के तहत 9.32 करोड़ पंजीकृत किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर करेंगे।लिस्ट से हटाए गए इन किसानों के नाम सरकार ने डेटा की जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे नाम हटाए हैं जो योजना के नियमों के मुताबिक पात्र नहीं पाए गए। इसी वजह से लाभार्थियों की सूची लगातार अपडेट की जा रही है। दरअसल, सरकारी जानकारी बताती है कि पिछले कुछ किस्तों के दौरान ...