अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देश के प्रधानमंत्री की एक अपील ने सराफा सेक्टर की हालत पतली कर दी है। करोड़ों रुपये का साज ओ सामान लेकर बैठे सराफा कारोबारियों के चेहरे की रंगत उड़ गई है। सराफा कारोबारी निराशा व नकारात्मक सोच में डूब गए हैं। उनको भविष्य की चिंता सता रही है। वहीं सराफा सेक्टर से जुड़े कारीगर व कर्मचारियों को रोजगार की चिंता सताने लगी है। सराफा कारोबारी 60 फीसदी पहले ही बैठ गया था, ऐसे में अब प्रधानमंत्री की अपील ने कारोबार छिन जाएगा। सराफा कारोबारी ऊहापोह की स्थिति में हैं। सराफा शोरूमों पर काम करने वाली महिला व पुरुष कर्मचारियों को रोजी रोटी का भय सताने लगा है। अलीगढ़ में 500 से अधिक सराफा के छोटे बड़े शोरूम संचालित हैं। सराफा कारोबारियों की मानें तो प्रधानमंत्री की अपील से सराफा कारोबारियों का परिवार संकट में आ...