छपरा, अगस्त 18 -- वाराणसी मंडल में मजबूत राजस्व देने वाले स्टेशनों में शामिल गति शक्ति योजना से छपरा जंक्शन का विकास की तैयारी फोटो 1 वाराणसी मंडल के क्लास वन स्टेशन छपरा जंक्शन पेज चार की फ्लायर या बॉटम छपरा, हमारे संवाददाता। वाराणसी मंडल के क्लास वन स्टेशनों में शामिल छपरा जंक्शन यात्री संख्या और राजस्व के मामले में लगातार अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए हैं।

यात्री संख्या और राजस्व यहां से हर महीने लाखों यात्री विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ स्टेशन से रेलवे को मिलने वाला राजस्व भी लगातार महत्वपूर्ण बना हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में छपरा जंक्शन से कुल 36 लाख 65 हजार 117 यात्रियों ने यात्रा की। इस आधार पर स्टेशन से औसतन प्रतिमाह करीब 3 लाख 5 हजार 427 यात्रियों का आवागमन हुआ। जुलाई 2026 के आंकड़े भी ...