करोड़ों का किया टैक्स चोरी, कुर्क हुई सिर्फ बाइक और स्कूटी
बरेली, अप्रैल 6 -- टपरी डिस्टलरी में करोड़ों की टैक्स चोरी के मामले में सहारनपुर प्रशासन ने संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। मगर इसमें दो आरोपियों की संपत्ति कुर्की के नाम पर सिर्फ बाइक और स्कूटी जब्त की गई है। ऐसे में इस कार्रवाई को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि मार्च 2021 में सहारनपुर स्थित टपरी डिस्टलरी में टैक्स चोरी का मामला प्रकाश में आया था। प्रणय अनेजा की इस डिस्टलरी में एक ही बिल-बाउचर पर कई ट्रक शराब टैक्स चोरी करके कई जगह सप्लाई की गई। मामला खुलने पर सहारनपुर के अलावा बारादरी और कानपुर में भी मुकदमे दर्ज किए गए। बाद में इस मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है, जिसमें अब संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इस गैंग का लीडर बरेली में माडल टाउन निवासी टपरी डिस्टलरी के एमडी प्रणय अनेजा को बनाया गया है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.