नई दिल्ली, जून 10 -- राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जिन दो चेहरों पर दांव खेला है, उनकी संपत्ति का ब्यौरा भी अब चर्चा का विषय बन गया है। दिलचस्प बात यह है कि करोड़ों की चल-अचल संपत्ति रखने वाले दोनों उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर खुद के नाम कोई कार नहीं रखते। एक तरफ सतीश पूनिया के नाम सिर्फ एक स्कूटर है, तो दूसरी तरफ करोड़ों की संपत्ति की मालकिन अलका सिंह गुर्जर के नाम एक भी फोर-व्हीलर दर्ज नहीं है। राज्यसभा नामांकन के साथ दाखिल किए गए शपथ पत्र (एफिडेविट) में दोनों नेताओं की संपत्ति, कर्ज और अन्य विवरण सामने आए हैं, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।सतीश पूनिया के पास 6.45 करोड़ की संपत्ति, लेकिन कार नहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया लंबे समय से संगठन की र...