दुमका, मई 8 -- जामा। जामा प्रखंड अंतर्गत बारा पंचायत के करैला गांव के पहाड़ के समीप शुक्रवार को करैला पहाड़ पर सीढ़ी निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। बताया गया कि करैला पहाड़ की विशाल चट्टान लगभग 52 बीघा क्षेत्र में फैली हुई है। इसके पूर्व दिशा में महेशपुर, पश्चिम में कुलाथर, उत्तर में बरमसिया रामगढ़ तथा दक्षिण में कोयपहाड़ी गांव स्थित हैं।

साफा होड़ समुदाय की परंपरा मांझी हड़ाम सोमलाल मुर्मू ने बताया कि वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर साफा होड़ समुदाय द्वारा यहां भजन-कीर्तन, रात्रि जागरण तथा रास मेला का आयोजन किया जाता है। दूसरे दिन राधा-कृष्ण की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर भव्य राश मेले का आयोजन होता है, जिसमें हज...