करैलाबाग में ब्रेक डाउन से बिजली गुल
प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करैलाबाग में शनिवार शाम को ब्रेक डाउन होने से करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। इसके कारण सुबह से शाम तक पुराने शहर में कई जगहों पर चल रहे बिजली कार्यों के कारण फीडर बंद रहे जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। दरियाबाग कटेहरा और पीपल चौराहा के दो ट्रांसफॉर्मर केबल शिफ्टिंग के कारण पांच घंटा बंद रहे।इसी तरह अटाला में भी शाम को बिजली कटौती की गई। वहीं दोपहर में ककहराघाट और दरियाबाद में लाइन शिफ्टिंग के कारण एक घंटा तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मलाकराज फीडर और कानी हाउस ट्रांसफार्मर में मरम्मत के कारण एक घंटे तक विद्युत सप्लाई बंद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.