देहरादून, मई 25 -- देहरादून। भारतीय योग संस्थान की ओर से आयोजित मोटापा रोग निवारण शिविर में महिलाओं ने योग किया। शिविर का उद्देशय योग को घर-घर तक फैलाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। रविवार को क्लेमेंटाउन स्थित मूलचंद एन्क्लेव में आयोजित शिविर में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया और योग के महत्व के बारे में जाना। जिला प्रधान आर राणा ने कहा कि योग करने से हम स्वस्थ रहते हैं। हमारे आचार विचार शुद्ध होते हैं। शिविर में क्षेत्र प्रधान ऋतु मलिक, केंद्र प्रमुख मधु ठाकुर, ममता सैनी समेत अन्य लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- करे योग रहे निरोग को बनाए मूल मंत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...