समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- सिंघिया। थाना क्षेत्र के कुण्डल 2 पंचायत के राजघाट गांव स्थित करेह नदी में शनिवार क़ो स्नान करने गए एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी मो. सलीम के पुत्र मो. अमीर (10 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है की वो अपनी मौसी के यहां राजघाट आया हुआ था। अपने अन्य साथियों के साथ शनिवार को नदी में स्नान करने को लेकर गया था। जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण वो डुब गया। हल्ला होने पर ग्रामीणों ने नदी में जाल डालकर उसे निकालने का अथक प्रयास किया। परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने थाने को दी। सूचना पर पहुंची अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने एसडीआरएफ की टीम क़ो सूचना देकर बुलाई। टीम ने काफी अथक प्रयास के बाद बच्चे को नदी से बाहर निकाला। त...