समस्तीपुर, जुलाई 5 -- बिथान। लरझाघाट थाना क्षेत्र के छेछनी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक की करेह नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही कमिंन्द्र यादव के सात वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋषभ कुमार शौच के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह करेह नदी के गहरे पानी में जा गिरा। जब तक आसपास के लोग उसे बाहर निकालते तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही लरझाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जु...