पीलीभीत, अप्रैल 2 -- बिलसंडा। करेली गांव में ग्रामीणों की सुविधा के लिये 65 लाख की लागत से सामुदायिक केन्द्र को शासन की मंजूरी मिली है। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने विधायक विवेक वर्मा को सामुदायिक केन्द्र का स्वीकृति पत्र भेजा है। विधायक ने बताया करेली गांव की आबादी काफी है। इलाका जिले से काफी दूरस्थ है। बार्डर से सटे गांव में सामुदायिक केंद्र लिये समाजसेवी सचिन मिश्रा व ग्रामीणों ने मांग की थी। पैरवी के बाद अब स्वीकृति मिली है। केन्द्र बनने से ग्रामीण शादी व अन्य समारोह यहाँ आयोजित कर सकेंगे। उनको दूर नहीं भागना पड़ेगा। मंत्री असीम अरुण ने विधायक से केन्द्र के निर्माण के दौरान उसकी नियमित गुणवत्ता चेक करने को भी कहा है। करेली के प्रधान प्रतिनिधि सचिन ने बताया कि गांव की आबादी करीब छह हजार है। शादी व अन्य आयोजनों के लिये हम लोगों क...