पीलीभीत, फरवरी 22 -- बिलसंडा, संवाददाता। बाइक सवार लुटेरों ने अब करेली में सड़क किनारे कंडे उठाने गई महिला के कुंडल नोंच लिये। शोर मचाया लेकिन तब तक लुटेरे भाग गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। करेली थाना क्षेत्र के ढाकपुरा गांव के रहने वाले आकाश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी सरिता 19 फरवरी को दोपहर के वक्त गांव में नहर से लगी सड़क के पास चारागाह की जमीन पर रखे कंडे उठाने गईं थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार युवक उसके पास आकर रुके। पत्नी के कानों पर झपट्टा मारकर कुंडल नोच लिये। और फरार हो गए। घटना के बाद पत्नी घबरा गई। बाद में शोरशराबा किया लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो गए। घटना की खबर पर पति व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एसओ करेली विपिन शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...