प्रयागराज, फरवरी 17 -- करेली के बक्शी मोढ़ा के पास मंगलवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। करेली पुलिस के अनुसार, बरांवा एयरपोर्ट निवासी कमलेश का पुत्र 23 वर्षीय ब्रजेश उर्फ गोरे किसी काम से करेली गया था। बक्शी मोढ़ा के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह काफी देर से रेलवे लाइन किनारे टहल रहा था। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमॉर्टम को भेजकर घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.