प्रयागराज, सितम्बर 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रवर्तन दल ने करेली और करछना क्षेत्र में दो स्थानों पर छह-छह किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी। दोनों मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रवर्तन दल प्रथम की टीम ने तुलसीपुर, करेली में एक उपभोक्ता के यहां जांच की। यहां एलटी लाइन में मीटर से पहले कट लगाकर मीटर को बाईपास किया गया था। जांच में छह किलोवाट घरेलू बिजली चोरी पकड़ी गई।दूसरी कार्रवाई करछना के मझुआ अतरैला गांव में हुई। जांच के दौरान एलटी लाइन से मीटर केबल के अतिरिक्त अवैध कटिया लगाकर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां भी छह किलोवाट की बिजली चोरी मिली। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शेषनाथ सिंह, महिला उपनिरीक्षक कीर्ति गुप्ता, मुख्य आरक्षी ज्ञानेन्द्र वर्मा, आरक...