मेरठ, सितम्बर 26 -- मंगलपांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में 4 लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोट मिलने के मामले में पुलिस शनिवार को बैंक कर्मियों के बयान दर्ज करेगी। इस मामले की जांच सिविल लाइन थाने से क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की जाएगी। गुरुवार को एटीएस, स्वाट और सिविल लाइन पुलिस ने करेंसी चेस्ट पहुंचकर कर्मचारियों से पूछताछ की। यह करेंसी चेस्ट से करीब 186 बैंक शाखाएं जुड़ी हुई हैं। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के हिसार सेक्टर-16 निवासी सरताज सिंह मंगलपांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट के प्रबंधक हैं। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेंसी चेस्ट के निरीक्षण के दौरान एक दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग बैंकों से जमा हुई रकम की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: करेंसी चेस्ट में 4.63 लाख के नकली नोटों की ...