मधुबनी, जून 17 -- मधुबनी, निज संवाददाता। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार को जिले के 12 केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 7,848 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा को लेकर सुबह से ही शहर में अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भारी भीड़ रही। रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव, होटल, लाज में काफी भीड़ रही। कई अभ्यर्थियों को ठहरने के लिए जगह नहीं मिलने के कारण रातभर स्टेशन, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर ही समय बिताना पड़ा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा के लिए आठ बजे से नौ बजे और दूसरी पाली में एक बजे से दो बजे तक प्रवेश दिया गया। निर्धारित समय से पहले ही अभ्यर्थियों की लंबी कत...