पाकुड़, मार्च 30 -- करूणा और भाईचारे को बढ़ावा देता है पाम संडे: प्रो. स्टीफन महेशपुर/पाकुड़िया।पाम संडे यानी खजूर रविवार के पावन अवसर पर महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने ईसाई समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। रविवार को खरौनी चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के दौरान विधायक ने प्रभु यीशु के शांति और प्रेम के संदेश को याद किया। इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि पाम संडे प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में उस विजयी प्रवेश का प्रतीक है, जहां लोगों ने खजूर की डालियों के साथ उनका स्वागत किया था। यह पवित्र दिन हमें प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज में शांति, करुणा और भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान करता है। उन्होंने आगामी पर्व ईस्टर से पूर्व मन...