करुआ पुल पर बाइक फिसलने से बरेली के दो कांवड़िए घायल
बदायूं, अगस्त 10 -- उझानी। रविवार देर रात कछला गंगा घाट से जल लेकर लौट रहे बरेली के दो कांवड़िए करुआ पुल पर बाइक फिसलने से घायल हो गए। दोनों घायल कांवड़ियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। रविवार देर रात बरेली जनपद के चांदपुर निवासी मुरारी लाल 50 वर्ष और हरि सिंह 40 वर्ष कछला गंगा घाट से बाइकों के काफिले के साथ जल लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करुआ पुल पर अचानक उनकी बाइक फिसल गई, जिससे दोनों कांवड़िए घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Rampur News: कार ने बाइक सवार कांवड़ियों को मारी टक्कर, गंभीर यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: बाइक फिसलने से तीन कांवड़िए हुए घायल यह भी पढ़ें- Shamli News: डिवाइडर से भिड़ी बाइक, दो कांवड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.