जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज के मानगो कैंपस में सोमवार को कार्यशाला हुई। शिक्षा संकाय में बीएड और डीएलएड सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यशाला 8 अक्तूबर तक चलेगी। इसका उद्देश्य भावी शिक्षकों के शिक्षण कौशल को निखारना और कक्षा की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करना है। शिक्षा संकाय के प्राध्यापक डॉ. समीउल्लाह ने प्रशिक्षण दिया। इसका विषय राइटिंग इंस्ट्रक्शनल ऑब्जेक्टिव यानी शिक्षण उद्देश्य लेखन था। उन्होंने बताया कि पढ़ाने से पहले उद्देश्य सटीक होने चाहिए। उद्देश्य स्पष्ट भी होने चाहिए। उद्घाटन सत्र में संकाय अध्यक्ष डॉ. सुचेता भुइयां ने सूक्ष्म शिक्षण की प्रासंगिकता बताई। उन्होंने कहा कि यह स्कूल इंटर्नशिप में मदद करता है। भावी शिक्षक प्रभावी ढंग से पढ़ा सकते हैं। प्रथम सत्रों में व्याख्या और ...