जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज के विमेंस सेल की ओर से कॉलेज के मशविरा रूम में महिला अधिकारों पर विशेष पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों, कानूनी सुरक्षा उपायों और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाना था। वक्ताओं ने जोर दिया कि केवल कानूनी प्रावधानों से समानता सुनिश्चित नहीं की जा सकती। इसके लिए जेंडर सेंसिटाइजेशन के जरिए समाज में वास्तविक जागरूकता लाने की जरूरत है। पैनल ने कानूनी साक्षरता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। शैक्षणिक संस्थान अपनी भूमिका किस प्रकार निभा सकते हैं, इस पर भी विशेष चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- करीम सिटी कॉलेज में महिला अधिकारों पर पैनल डिस्कशन का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...