जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 से इतिहास और अर्थशास्त्र विषयों में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू होने की संभावना है। कॉलेज प्रबंधन के प्रस्ताव पर कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की उच्चस्तरीय निरीक्षण टीम ने सोमवार को कॉलेज परिसर का विस्तृत दौरा किया। टीम ने संस्थान की शैक्षणिक क्षमता और बुनियादी ढांचे का आकलन किया। निरीक्षण के लिए अलग-अलग विशेषज्ञ दलों का गठन किया गया था। अर्थशास्त्र विभाग की जांच डॉ. सूहीता चटर्जी और डॉ. अंजू बाला खाखा ने की। इतिहास विभाग की जांच डॉ. संजय नाथ और डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने की। समाज विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. परशुराम सियाल ने दोनों दलों का नेतृत्व किया।टीम ने स्मार्ट क्लासरूम, समृद्ध पुस्तकालय, वर्चुअल लाइब्रेरी और रीडिंग रूम जैसी सुविधाओं का बारीकी स...