जमशेदपुर, अप्रैल 17 -- शहर के प्रतिष्ठित करीम सिटी कॉलेज की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था स्पार्क की ओर से आयोजित सप्ताहव्यापी महोत्सव सतरंग का गुरुवार को कॉलेज ऑडिटोरियम में समापन हुआ। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के 101 विजेता कलाकारों को प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज और स्पार्क के कन्वीनर डॉ. एसएम यहिया इब्राहीम ने पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और संस्थान की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि स्पार्क ने अपने सफर के 21 वर्ष और सतरंग ने 15 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं, जो कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने अपेरल डिजाइनिंग, क्राफ्ट की दिखाई प्रदर्शनी उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्पार्क जैसी संस्थाएं विद्यार्...