जमशेदपुर, अगस्त 19 -- करीम सिटी कॉलेज के जनसंचार विभाग की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बुधवार को एक विशेष फोटोग्राफी वॉक का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की तकनीकों और व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना था। इस दौरान विद्यार्थियों को फोटो कंपोजिशन, प्रकाश, छाया, फ्रेमिंग और सही क्षण को कैमरे में कैद करने की बारीकियां सिखाई गईं।विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी ने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने की कला नहीं, बल्कि किसी क्षण या कहानी को दृश्य माध्यम से प्रस्तुत करने का सशक्त साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता और रचनात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। सैयद साजिद परवेज़ की देखरेख में हुए इस आयोजन को सफल बनाने में शहज़ेब परवेज़, तासीर शाहिद और शाज़िया परवीन समेत कई विद्यार्थियों न...