जमशेदपुर, मार्च 15 -- जमशेदपुर।करीम सिटी कॉलेज के प्रांगण में हर साल की भांति इस साल भी एक भव्य 'दावते-अफतार' का आयोजन संस्था के ट्रस्टी सैयद अशफाक करीम की तरफ से किया गया जिसमें शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के अलावा लगभग ढाई सौ से अधिक लोग शामिल हुए। कॉलेज के सेक्रेटरी डॉ मोहम्मद जकरिया तथा प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने मेहमानों का स्वागत किया। आज की दावते-अफतार' में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मागो की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता, श्री हिदायतुल्लाह खान (चेयरमैन झारखंड स्टेट माइनॉरिटी कमीशन), फादर विनोद फर्नांडीज (प्रिंसिपल लोयला स्कूल), डॉ परवेज आलम, आसिफ महमूद, डा हसन इमाम मल्लिक, काजी मसूद आलम, डीएसपी मोहम्मद अकरम, साकची थाना प्रभारी, जुगसलाई थाना प्रभारी तथा डॉ एस एस रजी तथा अन्य प्रोफेसर, शिक्षक, समाजसेवी तथा टाटा स्टील के...