जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- करीम सिटी कॉलेज के सात छात्रों को जेएमएस माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी मिली है। कॉलेज परिसर में आयोजित विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान सत्र 2021-2024 के इन होनहारों का चयन ऑफिस एसोसिएट के पद पर किया गया। चयनित होने वाले छात्रों में बीकॉम (ऑनर्स) के दीपांशु कुमार महतो, अनुराग तिवारी, अभिषेक कश्यप झा, आयुष चक्रवर्ती, इस्त प्रसाद पांडेय और रितेश कुमार शर्मा के साथ गणित (ऑनर्स) के छात्र इंद्रजीत घोष शामिल हैं। सभी अभ्यर्थियों को 3 लाख की वार्षिक सीटीसी पर नियुक्त किया गया है। आकर्षक वेतन के साथ कंपनी इन्हें ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस, पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, टर्म लाइफ इंश्योरेंस, ग्रेच्युटी तथा आवास, भोजन, लैपटॉप और मोबाइल जैसी शानदार सुविधाएं भी प्रदान करेगी। यह भी पढ़ें- डीएसपीएमयू में प्लेसमेंट सह इंटर्न...