करीम सिटी कॉलेज के नॉन-टीचिंग स्टाफ ने मनाया गोल्डन जुबली समारोह
जमशेदपुर, जून 22 -- करीम सिटी कॉलेज के नॉन टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने अपने 50 वर्ष पूरे होने पर गोल्डन जुबली समारोह मनाया। कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में मुख्य रूप से ट्रस्टी अशफाक करीम, डॉ. मोहम्मद जकरिया, प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज और पूर्व वीसी डॉ. फिरोज अहमद उपस्थित रहे। वक्ताओं ने शिक्षकेतर कर्मचारियों को संस्था की रीढ़ बताते हुए उनके समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर सेक्रेटरी माजिद अशरफ ने संघ के संतोषजनक सफर को याद किया। समारोह में म्यूजिकोलॉजी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीतों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. मकसूद आलम और महफूज आलम का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.