जमशेदपुर, जनवरी 7 -- करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) यूनिट द्वारा स्टेशन एरिया परसूडीह में एक वस्त्र वितरण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद और असहाय लोगों को सहायता प्रदान करना था।इस कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आले अली, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर स्येद साजिद परवेज तथा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएन त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों को विकसित करती है। ऐसे सेवा कार्य समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।वहीं परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी. एन. त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस जैसे मंच विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.