जमशेदपुर, अगस्त 12 -- करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के उर्दू पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट में डॉ. मंज़र काज़मी के नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभाग के सभी प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। डॉ. मंज़र काज़मी के सूपुत्र डॉ. तनवीर जमाल काज़मी (राजनीतिक विज्ञान विभाग, करीम सिटी कॉलेज) मुख्य अतिथि के के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सबीहा फिरदौस के द्वारा तिलावत ए कुरान से हुई। विभागाध्यक्ष डॉ. शहबाज़ अंसारी ने विषय पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर मंजर काजमी का परिचय प्रस्तुत किया तथा मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...