जमशेदपुर, फरवरी 4 -- जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज के लिए यह गौरव का क्षण है कि कॉलेज की सक्रिय एनएसएस स्वयंसेविका कुंती महतो का चयन प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय एकता शिविर' के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय स्तर का शिविर 4 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक बिहार के भागलपुर स्थित मारवाड़ी कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न कोनों से आए युवाओं के बीच सांस्कृतिक विविधता, भाईचारा और राष्ट्रीय अखंडता की भावना को सुदृढ़ करना है। सात दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नेतृत्व प्रशिक्षण और सामुदायिक विकास से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होंगे।कुंती महतो का चयन उनके निरंतर सेवा कार्य और अनुशासित नेतृत्व क्षमता का परिणाम है, जिसने कॉलेज की एनएसएस इकाई को राष्ट्रीय मानचित्र पर पहचान दिलाई है। इस उ...