जमशेदपुर, मई 21 -- करीम सिटी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग और आकाशवाणी के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन आकाशवाणी के आगामी 8 जून को पूरे हो रहे 90 वर्षों के सफर के उपलक्ष्य में किया गया, जिसे प्रसार भारती पूरे देश में समारोह पूर्वक मना रहा है। प्रतियोगिता के लिए आकाशवाणी से जुड़े पांच विशेष विषय निर्धारित किए गए थे, जिन पर विद्यार्थियों ने नियत समय में अपने प्रभावशाली विचार साझा किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसके बाद आकाशवाणी जमशेदपुर के हेड ऑफ प्रोग्राम राजेश कुमार राय ने विषय प्रवेश कराते हुए आकाशवाणी की 90 वर्षीय ऐतिहासिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों के छात्र...