गाजीपुर, फरवरी 14 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर 11071/72 कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह ठहराव राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के प्रस्ताव पर दिया गया। क्षेत्रीय जनता लंबे समय से वाराणसी, प्रयागराज, भोपाल होते हुए मुंबई जाने वाली इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रही थी। सांसद नीरज शेखर ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर मांग रखी थी, जिस पर सकारात्मक निर्णय लिया गया। अब इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी। हांलाकि रेलवे की ओर से अभी नई समय सारणी जारी नहीं हुई है। वर्तमान में रात 1.50 बजे मुंबई एलटीटी से खुलती है, जो इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, सतना, प्रागराज होते हुए वाराणसी जंक्शन, औंड़िहार होते ...