गाजीपुर, दिसम्बर 9 -- पतार। बाराचवर ब्लॉक के करीमुद्दीनपुर ग्राम पंचायत की प्रधान फरीदा परवीन को गोवर्धन के लिए रोल मॉडल के रूप में चयनित किया गया है। इस उपलब्धि के तहत पंचायती राज विभाग ने उन्हें अमेठी में आयोजित दो दिवसीय एक्सपोज़र विजिट के लिए भेजा है। ग्राम प्रधान के चयन से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फैयाज अहमद ने बताया कि सरकार का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करते हुए अन्य पंचायतों तक उनकी सफलता को पहुँचाना है, ताकि उनमें जागरूकता और विकास की भावना बढ़े। करीमुद्दीनपुर का चयन गांव के लिए गर्व का विषय बन गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...