हापुड़, मार्च 13 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा में मुस्तफा मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और पथराव की वारदात हो गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में महिला कांस्टेबल ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांस्टेबल नौनिहाल सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 11 मार्च को मोहल्ला करीमपुरा निवासी सलीम और उनकी पुत्री अफ्सा का दूसरे पक्ष के इंतजार और उसकी पत्नी रूखसाना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचन...