छपरा, मई 24 -- फोटो:2 शहर के करीमचक में दुकान के आगे नाला पर स्थाई तौर पर पक्का कंस्ट्रक्शन कर निर्माण किए गए काउंटर छपरा, एक संवाददाता। शहर के करीमचक खनुआ नाला पर बढ़ते अतिक्रमण से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

अतिक्रमण के प्रभाव नाला के ऊपर स्थायी रूप से पक्का कंस्ट्रक्शन और दुकानों के आगे काउंटर बनाए जाने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है।वहीं नगर निगम की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो की जा रही है।लेकिन करीमचक खनुआ नाला क्षेत्र में अब तक प्रभावी पहल नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार नाला के ऊपर कई स्थानों पर स्थायी निर्माण कर लिया गया है जिससे नाला की चौड़ाई कम हो गई है। इसका असर बरसात के दिनों में जलनिकासी पर पड़ सकत...