मुंगेर, दिसम्बर 25 -- महिषी एक संवाददाता । महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 90 लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब को विनष्ट कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार को कोठिया के निकट अवैध देसी शराब के निर्माण करने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष के नेत्तृत्व में पुलिस बल द्वारा गन्तव्य स्थल पर छापेमारी की गई। छापेमारी में पुलिस ने 6 कण्टरों में रखा करीब 90 लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब एक झाड़ी से बरामद किया। पुलिस ने बरामद अर्द्ध निर्मित शराब को उड़ेलकर नष्ट कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.