नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक- सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी गई। इस बड़ी गिरावट के बावजूद एक्सपर्ट सुजलॉन के शेयर को लेकर बुलिश हैं। एक्सपर्ट एम्बिट इनसाइट्स के मुताबिक सुजलॉन एनर्जी के शेयर की कीमत एक बार फिर से 55 रुपये के पार जा सकती है। आइए शेयर का परफॉर्मेंस और टारगेट प्राइस जान लेते हैं।ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस? सुजलॉन एनर्जी के शेयरों को एम्बिट इनसाइट्स ने खरीदने की सलाह दी है। शेयर के लिए 'बाय' (खरीदने) की रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस Rs.59 प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "हम सुजलॉन का मूल्यांकन DCF (डिस्काउंटेड कैश फ्लो) तरीके से करते हैं। हमारा Rs.59 का टारगेट प्राइस FY28 के EPS का 31 गुना है।" इसने विंड पावर क्षमता में बढ़ोतरी की धीमी रफ्तार और बिजली की मांग...