करीब 200 क्विंटल राशन गबन मामले में निलंबित डीलर गिरफ्तार, जेल भेजा गया
कटिहार, जुलाई 21 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र करीब 200 क्विंटल से अधिक राशन गबन मामले में लंबे समय से फरार चल रहे निलंबित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार डीलर निसार पर राशन गबन के आरोप में अमदाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला सामने आने के बाद संबंधित डीलर को निलंबित कर दिया गया था। तब से वह फरार चल रहा था।इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे निलंबित डीलर निसार को पुलिस ने जाल बिछाकर नगर पंचायत अमदाबाद के त्रिमुहानी गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: शाना नींबी का कोटा निलंबित, कालाबाजारी का मुकदमा आवश्यक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.