सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए चलने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संख्या 04654 मंगलवार को अपने निर्धारित समय से लगभग 14 घंटे की भारी देरी से रवाना हुई। इस ट्रेन का अमृतसर से प्रस्थान समय सुबह 8:40 बजे तय है, लेकिन यह देर रात के बाद ही आगे के सफर के लिए निकली। ट्रेन का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 2:00 बजे है, परंतु लंबी देरी के कारण इसके अर्द्धरात्रि 2:36 बजे सहारनपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। देरी से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...